जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर की गयी गोलाबारी कार्यरतापूर्ण : आजसू

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/4/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रांची विश्वविद्यालय गेट से फिरायालाल चौक तक विरोध मार्च निकल गया और फिरायालाल चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मृतकों के प्रति कैंडल जला कर श्रद्धांजलि  अर्पित की गयी। 

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आजसू आग्रह करती है कि इस आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को शहीद का दर्जा एवं उनके परिजनों को उचित मुआवजा एवं  इस आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाय ताकि भविष्य में कभी भी को भी आतंकवाद फैलाने को सोचने पर भी उनकी रूह कांप जाये। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, चेतन प्रकाश, अजित कुमार, ज्योत्सना केरकेट्टा, सौरभ शर्मा, रवि रोशन, डॉ पार्थ, अनुष्का सिंहा, बबलू मंडल, सचित रंजन,इत्यादि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse