टीम एबीएन, रांची। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। राजधानी रांची में भी यह गुस्सा सड़कों में साफ देखने को मिला। अब आम लोग से लेकर विभिन्नत राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा भी इसका विरोध किया जा रहा है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज राजधानी रांची में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक हुआ। इस कैंडल मार्च में काफी लोग सड़कों पर उतर आये।
आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगे। मृत पर्यटकों के नाम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ेगी। सुरक्षा में भारी चुक हुआ है।
जम्मू कश्मीर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को राजनीतिक रंजिश को खत्म कर आपसी सलाह के साथ समस्या का समाधान करे। मृत पर्यटकों को न्याय और घायल पर्यटकों के राहत का समुचित पहल होनी चाहिए।
बताते चलें कि यह घटना मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बाइसारन घाटी में हुआ था। जिसमें 26 लोगों के मृत होने कि सूचना है। दर्जनों घायल पर्यटक इलाजरत है। कई की स्थिति बेहद नाजुक बतायी जा रही है।
आज बुधवार के इस कैंडल मार्च में संगठन जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, पार्वती देवी, संजय कुमार, अयूब अली, जितेंद्र महतो, पप्पू कुर्मी, रविंद्र कुमार दीपक, चंदन रजक, संतोष कुमार, राजीव महतो आदि संगठन के कार्यकर्ता व सैकड़ो जनसाधारण शामिल रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse