एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल से जिले में संचालित कोयल आजीविका अपैरल पार्क का पुन: संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत से जिले की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास होगा। इसकी सफल शुरूआत किए जाने को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने उप विकास आयुक्त को कोयल अपैरल पार्क के संचालन को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत संचालन कार्य करने वाली अपैरल कंपनियों को जिले के सखी मंडल से जुड़ी 75 प्रतिशत स्थानीय महिलाओं के नियोजन की अनिवार्यरता रखें, ताकि स्थानीय महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही रोजगार मुहैया करायी जा सके।
विदित हो कि जिला योजना कार्यालय के स्तर से केंद्रीय सहायता मद से जिले में चैनपुर, नीलांबर-पीतांबरपुर एवं पाटन में कोयल अपैरल पार्क स्थापित किया गया था। इसका संचालन भी हो रहा था, परंतु कोविड-19 प्रकोप की भयावहता एवं तकनीकी व दक्ष मानव संपदा के अभाव के कारण इसका संचालन स्थगित था।
उपायुक्त द्वारा इसका संचालन शुरू किए जाने की पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मुहैया हो सकेगा। साथ ही इसमें लगा इंफ्रास्ट्रक्चर को हमेशा उपयोग में लाया जा सकेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला योजना पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के स्कील एंड जॉब के जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse