टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अभिभावकों वरिष्ठ सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों/ जिलामंत्री की एक अत्यावश्यक एवं आपातकालीन बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार, समय पूर्वाह्न 11.30 बजे, स्थानीय अग्रसेन भवन, रांची में आहूत की गयी है।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की जाएगी जिसमें 27 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए धनबाद जिले में होने वाले पुनर्मतदान से संबंधित विस्तृत चर्चा एवं महत्वपूर्ण सुझाव, चुनाव को लेकर पूरे प्रान्त में व्याप्त असंतोष एवं तनाव को कैसे समाप्त किया जाए पर विस्तृत चर्चा एवं बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों के अनुमति से अन्यान्य बिंदुओं पर चर्चा किया जाएगा।
उन्होंने सबो से आग्रह किया है कि अपने व्यस्तम दिनचर्या में से समय निकालकर इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव दे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse