झारखंड में अभी और सतायेगी गर्मी

 

हीट वेव का अलर्ट जारी; तापमान पहुंचेगा 40 पार 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी देखी जा रही है। सोमवार को राज्य के कई इलाकों में उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान और भी बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

तापमान पहुंचेगा 40 पार

रांची मौसम विज्ञान केंद्र (आइएमडी) ने 23 से 26 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्यिस से पार जाने की संभावना जतायी गयी। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर परहेज करने की सलाह दी गयी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी अपनी चरम पर होगी।

डाल्टनगंज का रहा सबसे अधिक तापमान

बता दें पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान डाल्टनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गुमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को हीट वेव से बचने के लिए सूती कपड़े से मुंह ढंककर और छाता लेकर जाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने के लिए कहा जा रहा है ताकि बॉडी पूरी तरह से हाइड्रेट रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse