यूपीएससी : प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

 

यूपीएससी के नतीजे घोषित, दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल 

एबीएन कैरियर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिये हैं। शक्ति दुबे यूपीएससी सीएसई 2024 के टॉपर बने हैं, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ए और बी) सहित प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गयी है।  

जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। 

एमएस यूनिवर्सिटी आफ बड़ौदा से बीकॉम की डिग्री प्राप्त हर्षिता गोयल ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। डोंगरे अर्चित पराग, जिन्होंने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर आफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की है, दर्शनशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए तीसरे स्थान पर रहे। 

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse