टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका के साथ विद्यालय परिसर की वाटिका में लगे विभिन्न पेड़-पौधों को देखा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।
कुछ नन्हे-मुन्ने बच्चे लुभावने फैंसी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहे थे। कक्षा तृतीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी मां से संबंधित सुंदर पोस्टर बनाये तथा स्लोगन लिखा। कक्षा अष्टम तथा नवम के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
कक्षा दशम तथा एकादश तक के विद्यार्थियों ने क्यू आर कोड बनाकर विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी संग्रहित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एसके मिश्र ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम हमारा ग्रह, हमारी शक्ति रखी गयी है। हम सबको अपने ग्रह की सुरक्षा करने हेतु तत्पर रहना चाहिए।
हमारी पृथ्वी ही हमारी शक्ति है। इसके बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं, इसलिए इसकी सुरक्षा ही स्वयं की सुरक्षा है। हमें प्रदूषण दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए और धरती को हरा-भरा रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse