एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। गुरु नानक कॉलेज की एन सी सी की 20 सदस्यीय टीम (13 महिला कैडेट एवं 7 लड़के कैडेट) देवघर में होने वाले 10 दिवसीय ( 21-4-25 से 30-04-25 तक होने वाले) सी ए टी सी कैंप के लिए अपने बटालियन के साथ 20-04-25 की रात को रवाना हुए।
बता दें कि गुरु नानक कॉलेज में 2024 में पहली बार एन सी सी महिला कैडेट का प्रवेश लिया गया और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए इस वर्ष 10 दिनों के कैंप पर भेजा जा रहा है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कैंप में भाग लेने से सभी कैडेट्स का समग्र विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दर्शाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आर एस चाहल ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला कैडेट्स को कैंप में भेजना महिला सशक्तिकरण की ओर एक प्रयास है। कॉलेज शासी निकाय के सचिव सरदार डी एस ग्रेवाल ने सभी कैडेट्स को आगे बढ़ते रहने के प्रेरणा दी। पहली बार एन सी सी की 13 महिला कैडेट्स के इस कैंप में भाग लेने के सुअवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse