टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ का अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव सोमवार को सहाना गार्डन, कोडरमा में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक रामनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक विजय सिंह तथा रंजीत सिंह की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 11 बजे अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राम लखन सिंह और राज नारायण सिंह ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद के लिए शिवलाल सिंह अकेले उम्मीदवार रहे।
मतदान प्रक्रिया अपराहन 1 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें सभी 17 जोन के कुल 164 मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान किया। अपराह्न 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था, जिसमें कुल 137 लोगों ने मतदान किया। 28 लोग अनुपस्थित रहे। 3 बजे के बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतगणना की। जिसमें राम लखन सिंह को 96 वोट और राज नारायण सिंह को 39 वोट मिले। वहीं दो वोट रद्द हुए।
महामंत्री पद के लिए एकमात्र नामांकन करने वाले शिवलाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, समाज के वरीय सदस्य रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, आलोक सिंह आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम लखन सिंह और महामंत्री शिवलाल सिंह ने कहा कि समाज के द्वारा दिए गए दायित्व का हम लोग इमानदारी पूर्वक और निष्पक्षता से पालन करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से समाज को आगे बढ़ाना है, समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हम लोग सदैव उपलब्ध रहेंगे। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने मौके पर ही संघ के संरक्षक के रूप में पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह (डोमचांच), रामचंद्र सिंह (तिलैया ), वीरेंद्र सिंह (कोडरमा), कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह (तिलैया) और रंजीत सिंह (कोडरमा) के नाम की घोषणा की। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया ।
मौके पर कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, नीलकंठ सिंह, राज नारायण सिंह, महेश सिंह, नागेश्वर सिंह, नीलकंठ सिंह, रणजीत सिंह, प्रोफेसर राजेश सिंह, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, आनंद सिंह, मदन मोहन सिंह, परमानंद सिंह, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, दामोदर सिंह, अशोक सिंह, नरेश सिंह, राम प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, पवन सिंह, जय नारायण सिंह, दीपू सिंह, हरदेव सिंह, विजय सिंह, भोला सिंह, महेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह, शिव शंकर सिंह सहित सैकड़ो क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse