अखंड ज्योत, छप्पन भोग व सवामणि भोग के संग श्री हनुमान मंडल ,रांची का 47 वां वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

 

*प्रेस प्रकाशनार्थ*
                      23/3/2025
=======================


प्रातः 7:00 बजे महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में गणेश पूजन के साथ वार्षिक उत्सव प्रारंभ
भजन सागर पुस्तिका का विमोचन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल द्वारा किया गया । इस भजन पुस्तिका में भजनों के नए कलेक्शन मौजूद है। भजन पुस्तिका के संपादक रमन बगड़िया है।

रांची की धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल ,रांची द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में 47 वा वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।
एक दिवसीय महोत्सव में प्रातः 7:00 बजे नवल टिबड़ेवाल ने सपत्नी गणेश पूजन कर बालाजी की अखण्ड ज्योत जगाई ।
महोत्सव स्थल पर प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रांची के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में 500 से भी अधिक श्रद्धालु महिलाओ सहित पुरषो के द्वारा भक्तों के द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रातः 9 बजे से श्री बालाजी महाराज को  छप्पन भोग व सवामणि का भोग श्रद्धालु भक्तों के द्वारा लगाया गया।महोत्सव स्थल पर श्रीबालाजी महाराज का दिब्य व भव्य दरबार  भगवान के सुंदर नयनाभिराम झांकी के दर्शन भक्तगनो ने किया। 
दोपहर 1:00 बजे से स्थानीय  धार्मिक संस्था  श्री श्याम मंडल ,श्री श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा भजनो की अमृत वर्षा की गई।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका राउलकेला की स्वर्णरेखा संग जमशेदपुर की प्रीति शर्मा व पाखी शर्मा के द्वारा भजनों की गंगा प्रवाह की गयी । राजस्थान के सूरजगढ़ से हमारे बीच महोत्सव में भजनों के आमंत्रित कलाकार संजय सेन ने अपने भेजनो से महोत्सव स्थल बालाजी मय कर दिया।
भेजनो के बोल संजय सेन ने भजनो से सभी को झूमा दिया
भजन मुरली वाले आजा तेरी याद सताए
तेरा ये भरोसा कही टूट नही जावे
जाने वाले तेरी याद सताए

सवारियों बैठो है जो लेनो है सो मांग लो
रात्रि 9:00 बजे तक भव्य संकीर्तन के द्वारा उत्सव में शामिल श्रद्धालु भक्तगण के बीच  श्री बालाजी महाराज के भजनो की अमृत वर्षा की गयी।
दोपहर 1:00 बजे से सवामणि के भोग में हजारों लोगों ने बालाजी का प्रसाद प्राप्त किया।
महोत्सव स्थल पर भगवान की नयनाभिराम झांकी के अद्भुत दर्शन संग अखंड ज्योत भी श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद के रूप में लिया । रात्रि 9:00 बजे  आरती के साथ लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। महोत्सव का समापन किया गया।
महोत्सव में अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ,मंत्री श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका,महोत्सव संयोजक प्रवीण मोदी, प्रेमचंद श्रीवास्तव ,हनुमान बेड़िया,नरेंद्र डीडवानिया,प्रशांत सरावगी, नारायण अग्रवाल,बाल किशन जी,महेश,विजय खोवाल, प्रकाश ढेलिया, विष्णु सोनी ,रवि जोशी ,विभोर डागा, रमन बगड़िया, अरुण बाजोरिया, प्रशांत सरावगी, नितिन भावसिंहका ,प्रमोद सारस्वत सहित काफी संख्या में लोगो ने सहयोग दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse