रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 20 में संपन्न, 10 अप्रैल के बाद होगा सभी 53 वार्ड का दौरा

 

  • अब तक रांची सिटीजन फोरम से जुड़े 12778 सदस्य
  • रांची सिटीजन फोरम का काम है रांची नगर निगम और इसके कुल 53 वार्ड अंतर्गत व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
  • संवाद और जागरूकता का काम करना

टीम एबीएन, रांची। रांची के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में रांची सिटीजन फोरम के वरीय पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अब तक फोरम से जुड़े 12778 सदस्यों की पुष्टि हुई।

सचिव रेणुका तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याएं जैसे जलजमाव की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटे-फूटे सड़क, कूड़े कचरे का नियमित सफाई न होना, गंदी और भरी हुई नालियां, सड़क जाम, जैसे दर्जनों समस्याओं हैं, जिनसे रांचीवासी प्रतिदिन जूझ रहे हैं।

उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उक्त समस्याओं के समाधान हेतु हल निकालने पर चर्चा की और इसके मद्देनजर वार्ड का दौरा करने का सुझाव दिया। संयुक्त सचिव हरीश नागपाल ने रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग के साथ पत्राचार करने की बात कही। 

संयुक्त सचिव सुशील शर्मा जी ने लालजी हिरजी रोड की बुरी स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि अपर बाजार के कई गलियों की सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसका मरम्मत करवाया जाना बहुत जरूरी है। उक्त आलोक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम 10 अप्रैल के बाद सभी वार्ड का दौरा करेगी और वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होगी। मृदुला संतोष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse