लातेहार ने पलामू को 20 रन से हराया

 

  • इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप (रणधीर वर्मा ट्रॉफी)

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) के मैच में रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में लातेहार और पलामु के बीच मैच खेला गया। लातेहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसमें गोल्डी शर्मा ने 46 रन धनंजय कुमार ने 44 रन और श्रवन महली ने 42 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए पलामू की ओर से अनिकेत में तीन विकेट और सुदीप निखिल विकास और आर्यन ने एक-एक विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पलामू की टीम 28.01 ओवर में 148 रन ही बना सकी। पलामू की ओर से सौरव कुमार ने 61 रन और स्पर्श राज ने 17 रन का योगदान दिया ।

 गेंदबाजी करते हुए लातेहार की ओर से गोल्डी शर्मा ने 4 विकेट प्रियांशु ने तीन विकेट रामकुमार ने दो विकेट और अमित कुमार ने एक विकेट लिए ।बेहतर खेल के लिए गोल्डी शर्मा को मैन ऑफ द मैच झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के हाथों दिया गया। 

मौके पर टीआरडीओ विकास कुमार रानू, अंपायर इफ्तिखार आलम, मनोरंजन कांजीलाल स्कोरर गजेंद्र कुमार, शुभम मेहता , अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह , आलोक पांडे ,सुमन कुमार ,सुरेंद्र प्रसाद, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, दिलीप प्रसाद, क्लोरोफिल स्कूल के डायरेक्टर अजय अग्रवाल, महेश भारती, विशाल कुमार, गांधौरी रजक, अमित जायसवाल ,धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान ,प्रेम यादव ,श्रवण कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse