एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। शहरवासियों को परिवार के साथ मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेला पूर्णिमा टॉकीज ग्राउंड में लग चुका है। मेला का भव्य शुभारंभ समाजसेवी बीरेंद्र यादव(बीरू) के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ फीता काट कर किया गया। झुमरी तिलैया वाले को लंबे समय बाद परिवार बच्चों के साथ एंजॉय करने का बेहतर मौका है।
शुभारंभ के मौके पर समाजसेवी बीरेंद्र यादव (बीरू) ने कहा कि आज भी भारतीय समाज में मेला मनोरंजन का बड़ा माध्यम है यहां बच्चों के झूलों के साथ घरेलू वस्तुओं की भी खरीदी करने का मौका है। डिजनीलैंड मेला परिवार और आमजन को अपना शुभकामना देते हुए कहा अपना नगर स्वच्छ रखने में लोग सहयोग करें।
डिजनीलैंड मेला का मुख्य आकर्षण जो पहली बार चाँद तारा झूला साथ में टोरा टोरा, ब्रेक डांस, टॉय ट्रेन, ड्रैगन, रशियन झूला मिकी माउस, वॉल वंशी किड्स राइट्स है। मेले में गगनचुंबी इमारत ट्रिन टावर, एफिल टावर भी देखने को मिलेगा। मेले में आकर्षक रूप से युवकों के लिए विशेष प्रकार की सेल्फी जोन बनाई गई है। इस मेले में मनोरंजन के साथ-साथ आने वाले त्योहार के लिए जमकर खरीदारी भी दर्शक कर सकेंगे।
मेले में मुख्य रूप से राजस्थानी अचार, जयपुरी अचार, चूरनसहारनपुर के फर्नीचर के साथ महिलाओं से संबंधित हर प्रकार के सौंदर्य उपयोगी सामान उपलब्ध है। मौके पर मेला के राजू कुमार ने बताया कि आज के दौर में बच्चों में सामाजिक सांस्कृतिक समझ को विकसित करने के लिए परिवार बच्चों के साथ मेला जरूर देखें जाने चाहिए।
डिजनीलैंड मेला के आयोजक महावीर बिजनेस एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक ने यह भी बताया कि हवामहल गेट से प्रवेश करने के साथ ही लोगों में रोमांच भर जायेगा। महिलाओं के लिए ज्वेलरी आइटम, राजस्थानी कंगन मुंबई के फैसी वामल जूते और अन्य जरूरत के समान यहां किफायती दाम पर मिलेंगे।
खरीदारी करने के साथ-साथ खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय व्यंजन एवं चाइनीज फास्ट फूड के साथ भेलपुरी पाव भाजी, पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, पेस्टीज आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है। मेला रोजाना 3 बजे से रात्रि के 10 बजे तक चलेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse