महाशिवरात्रि से पहले मिल जायेगी मंइयां सम्मान की राशि!

 

शिवरात्रि से पहले मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि! एक साथ जारी होगी जनवरी और फरवरी की किस्त... जिलों को भेजा गया रिमांइडर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त को लेकर लाभुकों के बीच छायी हुई मायूसी अब दूर होने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को जनवरी माह की राशि सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। सरल भाषा में कहा जाये तो लाभुकों को जनवरी माह की राशि शिवरात्रि से पहले मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, विभाग जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ जारी करने को लेकर काम कर रहा है। वहीं अभी कई जिलों में आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल ही रहा है।

एक साथ आयेगी मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त!

वहीं, मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर जिलों को रिमांइडर भेजा गया है। दरअसल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अभी तक जिलों से जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसको लेकर ही जिलों को रिमांइडर भी भेजा गया है। वहीं कहा जा रहा है कि, सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आ जाती है तो शिवरात्रि से पहले ही उन लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकता है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो गया है। यहां आपको ये भी बता दें कि, सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गयी थी लेकिन, योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse