पलामू : हाईवे पर आपस में टकरायी हाई स्पीड बाइक, दो युवकों की मौत

 

  • सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से पलामू में होली के रंग में पड़ा भंग
  • पड़वा थाना क्षेत्र में घटी घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। नेशनल हाईवे 75 पर हाई स्पीड बाइक की आपस में टक्कर हो गयी है। इस टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी है, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी युवक होली की खुमारी में हाई स्पीड में बाइक चला रहे थे। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सभी जख्मी युवकों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

दरअसल, सोमवार की देर रात पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के पतरिया के रहने वाले तीन दोस्त जीतू भुइयां, लखन भुइयां और मिट्ठू भुइयां बाइक से पाटन की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में नेशनल हाईवे 75 पर पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और सभी जख्मी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 

वहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने जीतू और लखन भुइयां को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज एमएमसीएच में किया जा रहा है। जख्मी बाइक सवार पाटन थाना क्षेत्र के उताकी के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं, दोनों युवकों के शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया जायेगा। पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइक की आपस में टक्कर हुई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse