एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में अफीम तस्करों के आर्थिक स्रोत पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की प्रतिबंधित अफीम के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी विकास पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित वशिष्ठनगर जोरी थाना की विशेष टीम को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार तस्कर सगे भाई हैं और मिलकर घर में ही ब्राउन शुगर की मिनी फैक्ट्री चलाते थे।
गिरफ्तार तस्करों के घर से सुरक्षाबलों ने 28 किलो 50 ग्राम गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल होने वाली जैक मशीन, ढक्कन, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक टब और अफीम से सना हुआ कपड़ा बरामद किया है।
एसपी विकास पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। गांव के दो सहोदर भाई देवनंदन गंझू और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मिलकर अफीम तस्करी का काला कारोबार चलाते थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse