टीम एबीएन, रांची। होली को लेकर उत्साह चरम पर है। राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रंगों के साथ-साथ इस बार की होली भी खास है। शायद यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में होली के मौके पर प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक सभी जमकर नाचते नजर आये। होली के गीतों पर थिरकते हुए बीजेपी नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया बल्कि होली की शुभकामनाएं भी दीं।
होली के रंग में नेता इस कदर डूबे कि प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह के साथ-साथ बीजेपी सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और संगठन के कई बड़े नेता समेत कार्यकर्ता भी खुद को नाचने से नहीं रोक सके।
उन्होंने जमकर होली खेली। किसी ने डांस किया तो किसी ने झाल बजायी। इस दौरान पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ चुनावी गीत भी गाये गये और झारखंड की सभी 14 सीटों के साथ-साथ 400 सीटें जीतने का आह्वान किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse