झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के होली मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद संजय सेठ

 

  • भाईचारे का प्रतीक है होली मिलन समारोह : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ,रांची द्वारा मैकी रोड स्थित कार्यालय  सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। होली मिलन समारोह में संघ के सदस्य, चेम्बर के सदस्य, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ का स्वागत अबीर गुलाल लगाकर किया गया। संघ की ओर से अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने श्री सेठ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने होलिया टोपी पहना कर उन्हें अलंकृत किया। 

अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने उपस्थित सभी अतिथियों को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं मंच संचालन कर रहे मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने आमंत्रित सभी ब्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदधारियों  को अबीर गुलाल लगाकर, अंग वस्त्र व टोपी पहनाकर उनका अभिनंदन स्वागत किया।

संजय सेठ ने होली की शुभकामनाओं संग बधाई देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से हम अपने रिश्तों को मजबूत बनाये भाई चारे के प्रतीक यह रिश्ता रंगों की तरह मजबूत बने। बड़ों का सम्मान ओर छोटो को प्यार  इसी परंपरा के माध्यम से मिलता रहा है। आमंत्रित संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी होली की बधाई दी। इस अवसर पर लजीज स्वादिस्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद उठाया।

मौके पर संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, सचिव प्रमोद सारस्वत, अमर चंद बेगानी, हैपी किंगर, सौरभ कटारुका, विपुल जैन, शिव भगवान अग्रवाल, मनोज सिंघानिया, अजय बथवाल, अनिल जालान, पंकज पोद्दार प्रकाश अरोड़ा, प्रवीण लोहिया चेम्बर से परेश गट्टानी, शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा,रोहित पोद्दार, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार, विनोद जैन, सी पी बागला, धीरज बंका, अमित चौधरी, सौरव बजाज, कृष्ण कुमार शर्मा अमित चौधरी, पवन पचेरिवाल,सोहन दारूका, मुकेश काबरा सहित काफी संख्या में लोग थे। उक्त जानकारी JTVVS के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse