टीम एबीएन, रांची/जम्मू। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीत कर जिम्नास्टिक में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
ज्ञात हो कि झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विगत वर्षों में चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही थी।
अपने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जुनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान तथा सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।
अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमार, राहुल टोप्पो, साहिल कच्छप, रोहित मुंडा, प्रिया यादव, नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंडा कुमारी, रुद्र कुमार, उज्वल कुमार पंडित, रितु कुमारी, एवं प्रशिक्षक सह कप्तान पुरुष -विकास गोप, प्रशिक्षक सह कप्तान, महिला -श्रुति।
झारखंड टीम की इस दोहरी सफलता पर निदेशक, झारखंड कला एवं संस्कृति, खेल और युवा मामले सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे, जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष, आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse