अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में रोहित को कमान, विराट देंगे टीम को मजबूती

 

  • अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित-विराट की हुई वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है।

टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गयी है। इस टीम में कई चौकाने वाले नाम सामने आये हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। 

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, जिसके कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं. टीम में 6 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों, 3 ऑलराउंडर, 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी गयी है।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के रहने से टॉप ऑर्डर मजबूत दिखाई दे रहा है। तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और संजू सैमसन के ऊपर मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। वहीं, रिंकू सिंह और शिवम दूबे फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse