टीम एबीएन, रांची। हरमू रोड रांची स्थित गिरधर प्लाजा में डिजिटल ग्राफिक्स के प्राऊड मोमेंट्स शोरूम का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल ने किया। यह शोरूम झारखंड का पहला शोरूम है, जहां हर वस्तु पर मल्टी कलर प्रिंट किया जायेगा, जैसे कि मेटल, लकड़ी, एक्रेलिक, टाइल्स, ग्रेनाइट व कपड़ा इत्यादि।
डिजिटल ग्राफिक्स के गौतम कुमार ने बताया कि इस शोरूम में मोमेंटो और कॉरपोरेट गिफ्ट का काफी सारा रेंज उपलब्ध है। साथ ही वुडन, मेटल और प्लास्टिक की इकोफ्रेंडली ट्रॉफी भी है, जो कॉरपोरेट गिफ्ट के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हमारा प्रयास है कि एक ही छत के नीचे प्रिंटिंग की सारी सुविधा लोगों को दे सकूं।
प्राउड मोमेंट्स की रंजू शाही ने बताया कि किसी को भी कुछ कस्टमाइज्ड प्रिंट करवाना हो तो हमारे शोरूम में हो जायेगा एवं यहां के ट्रॉफी अपने शोरूम के नाम के हिसाब से लोगों को भी प्राउड बनायेगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने का भी होगा एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने यहां काम पर रखा जायेगा।
मौके पर कमल जैन, अजय मारू, मयंक मोदी, रोहित तुलस्यान, अंकुर चौधरी, चंद्रशेखर किंगर, अनिल अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, प्रवीण लोहिया, संजय जैन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse