टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12वें संस्करण के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स का सामना कंप्यूटर सुपर किंग्स से होगा। आज के आखिरी लीग मैच रॉयल एडमिन और रॉयल चैलेंजर्स ने जीते थे।
मेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेकेनिकल ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाये। धीमान ने 25 और मृणाल जाना ने 16 रन बनाये। जवाब में रॉयल एडमिन्स ने 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिये। आशुतोष ने 25 और नंदलाल ने 25 रन बनाये और नॉट आउट रहे। एडमिन 7 विकेट से जीता और नंदलाल को प्लेयर आॅफ द मैच घोषित किया गया।
एडमिन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाये। अजय ने 7 चौकों की मदद से धमाकेदार 31 रन बनाये। एडमिन बी. सरकार ने 4 विकेट लिये। जवाब में एडमिन की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी।
आशुतोष ने 23 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और एडमिन्स 20 रन से मैच हार गये। रॉयल चैलेंजर्स ने 20 रन से जीत दर्ज की और वे सभी लीग मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। अजय को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से होगा
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse