टीम एबीएन, रामगढ़। पतरातू-रांची मार्ग पर पतरातू पीवीयूएनएल टाउनशिप के समीप शनिवार की शाम कोयला लदे एलपी ट्रक ने बाइक सवार युवक भवानी महतो (35 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया और भाग निकला।
घटना में कटिया गांव निवासी स्व भुवनेश्वर महतो के पुत्र भवानी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी। इससे सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं। लोग इतने आक्रोशित थे कि जाम हटाने पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
इसमें बासल थाना के सिपाही सियाराम महतो घायल हो गये हैं। उनका इलाज पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पथराव में कई और पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की सूचना है। काफी देर तक सड़क जाम लगी रही। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse