कतरास : पीसीसी सड़क और कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। लघु सिंचाई प्रमण्डल धनबाद ने डुमरा उत्तर से खोदोवली चेक पोस्ट के बीच हो रहे पीसीसी पथ एवं कल्भर्ट निर्माण कार्य का बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो ने शिलान्यास किया। 

शत्रुघ्न महतो ने कहा कि खोदोवैली निको प्लांट के समीप छोटी सी पुलिया के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। जिसे देख बाघमारा विधायक ढुलू महतो के अनुशंसा पर लघु सिंचाई प्रमण्डल धनबाद से डीएमएफटी फंड से पीसीसी पथ एवं कल्भर्ट का निर्माण होने जा रहा है। 

इससे आसपास के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। मौके पर डूमरा उत्तर के मुखिया बिनोद महतो, उदय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse