टीम एबीएन, रांची। सीयूजे के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग में आयोजित शोध कार्यशाला में प्रो श्रद्धा शिवानी (बीआईटी मेसरा), डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर), डॉ भाटिया (सीयू जे) का व्याख्यान हुआ।
झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आइसीएसएसआर, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय शोध कार्यशाला के चौथे दिन (1 दिसंबर 2023) को तीन सेशन में अलग-अलग संस्थानों से आये हुए शोध विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। पहले सेशन में प्रो श्रद्धा शिवानी ( बीआईटी मेसरा ) ने शोध विषय का चयन और अनुसंधान प्रस्ताव पर चर्चा किया। अगले सेशन में डॉ भाटिया ने प्रतिदर्श तकनीक पर चर्चा की।
दिन के तीसरे सेशन में डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर) ने देश के विभिन्न संस्थानों से आये हुए शोधार्थियों को शोध में नैतिकता पर चर्चा की. बौद्धिक नक़ल की पहचान परीक्षण सॉफ्टवेयर पर कैसे की जाती है उसका प्रशिक्षिण दिया। शिक्षक और शोध विद्यार्थियों की पीएचडी शोध के लिए यह काफी लाभदायक हुआ।
इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे- आइआइटी, एनआइटी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के 35 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। शोध विशेषज्ञों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह और शोध कार्यशाला निदेशक डॉ केबी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रणय, डॉ अजय, डॉ शशि सिंह, प्रो विमल किशोर आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse