टीम एबीएन, रांची। 1 दिसंबर 2023 विश्व एड्स दिवस पर कॉलेज में युवा पीढ़ी को एचआईवी संक्रमण के इलाज के कारणों, परीक्षणों और उपचारों के बारे में जागरूक करने के लिए, कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एड्स जागरुकता सत्र आयोजित किया। कॉलेज के परफार्मिंग आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक के द्वारा नुक्कड़ नाटक तैयार कराया गया और नाटक औऱ स्लोगन के साथ रैली के माध्यम से जागरूकता फैलायी गयी।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने एड्स दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 से हर साल 01 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन एक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में जागरूकता बढ़ाने, शिक्षित करने और सुधार करने के लिए समर्पित है।
विश्व एड्स दिवस पर प्राचार्य ने एड्स के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक लाईलाज बीमारी है और बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है इसलिए सबको सचेत होना और जागरूक करना हमारा कर्त्तव्य है।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय सभी विभाग अध्यक्ष, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर वर्ग, सभी छात्र- छात्राएं और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse