टीम एबीएन, जामताड़ा। जिले में साइबर अपराध थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद व मुरलीडीह गांव में छापेमारी कर 5 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ के घोषबाद व मुरलीडीह में छापेमारी कर रियाज अंसारी, बिदुर महतो, विशाल मंडल, जयंत विश्वास व अजय यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19 मोबाइल, 34 सिम, 02 एटीएम कार्ड, सोने की चेन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पूछताछ के क्रम में इन सभी के मोबाइल से साइबर क्राइम की पुष्टि हुई है। साथ ही स्वीकारोक्ति में साइबर अपराध करने की बात कबूल किया है। इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। इन सभी साइबर आरोपियों का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse