टनल पीड़ित मजदूरों का रांची में जोरदार स्वागत

 

उत्तराखंड सुरंग हादसा

मजदूरों का रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले 15 मजदूर और उनसे मिलने गये 12 परिजन इंडिगो एयरलाइंस से आज शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने किया। 

इसके बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मजदूर एवं उनके परिजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी मजदूर व उनके परिजन गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।

आपको बता दें कि 408 घंटे की जंग के बाद झारखंड के सभी 15 मजदूर 17 दिनों के बाद सुरंग से बाहर निकले थे। इसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वे झारखंड लौटे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse