सीमा सुरक्षा बल की बदौलत ही देश सुरक्षित : अमित शाह

 

  • बीएसएफ के स्थापना दिवस में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

टीम एबीएन, हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल अपना 59वां स्थापना दिवस मना रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों, पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मी और शहीद जवानों के परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की बदौलत ही देश सुरक्षित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि बीएसएफ के स्थापना दिवस पर हजारीबाग की धरती पर हूं। जीवन पर्यंत कर्तव्य का नारा जो बीएसएफ को दिया गया था, वह चरितार्थ हो रहा है।

1900 से अधिक बीएसएफ के जवानों ने अपना सर्वोच्च न्योछावर देश के लिए किया है। माइनस 40 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तापमान में बीएसएफ सेवा दे रहा है। बंगाल की सीमा पर सुंदर नगर के जल में भी सीमा सुरक्षा बल तैनात है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गम से दुर्गम इलाके में बीएसएफ जिस तरह से अपना कर्तव्य निभा रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। पूरे देशवासियों को बीएसएफ पर नाज है और गृह मंत्री होने के नाते बीएसएफ को सेल्यूट करता हूं। 

उन्होंने कहा कि जब यह सूचना आती है कि किसी सीमा पर घुसपैठ हुई है। जब बीएसएफ कंट्रोल रूम से यह जानकारी दी जाती है कि बीएसएफ के जवान वहां तैनात हैं तो आराम से नींद आती है। यह बीएसएफ के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse