2025 तक आत्मनिर्भर हो जायेगा अपना झारखंड : हेमन्त सोरेन

 

2025 तक राज्य बनेगा आत्मनिर्भर

सीएम हेमंत सोरेन ने किया एलान

टीम एबीएन, पलामू। सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि परिवार में शामिल सभी बच्चियों को सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ा जायेगा। पहले इस योजना से परिवार के सिर्फ दो बच्चियों को लाभ मिल सकता था, लेकिन इस बाध्यता को खत्म किया गया है। 

सीएम ने कहा कि परिवार में मौजूद सभी बच्चियों को इस योजना से जोड़ा जायेगा। बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठायेगी। नौकरी मिलने के बाद थोड़ा-थोड़ा पैसा वापस करना होगा। सीएम हेमंत सोरेन पलामू पुलिस लाइन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

1.36 लाख करोड़ वापस लेने के लिए लगानी होगी ताकत

सीएम ने हेमंत सोरेन ने कहा कि 2025 तक झारखंड आत्मनिर्भर होगा। किसी के पैसों की जरूरत नहीं होगी, उन्होंने कहा कि राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। इसे वापस लाने के लिए मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी होगी। किसान आंदोलन से सीख लेने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि पशुधन योजना के तहत किसानों को भैंस भी दिया जायेगा। किसानों को सभी पशु बीमा सहित मिलेंगे, किसानों को मजबूत किया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse