टीम एबीएन, पलामू। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 2 भाइयों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
पुलिस के मुताबिक जिले के धनगांव गांव के 2 भाई संजू गिरि (35) और अरविंद गिरि (40) मेदिनीनगर जिला मुख्यालय में एक अदालत जा रहे थे, तभी रजवाडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
जिसके बाद एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा भाई दुर्घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर तक घिसटता हुआ चला गया।
उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (मेदिनीनगर) सुरजीत कुमार ने कहा कि ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse