टीम एबीएन, रांची। अमित शाह गुरुवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे हजारीबाग के बीएसएफ कैंप में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड पहुंचे हैं। बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर हजारीबाग के मेरु स्थित रानी झांसी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसमें शामिल होने के लिए गुरुवार को करीब चार बजे तक गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच जायेंगे। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के विशेष विमान से गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। जहां पर स्वागत करने के लिए भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता के साथ-साथ जिले के कई पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट के चप्पे चप्पे पर निगरानी रखे हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse