टीम एबीएन, हजारीबाग। पिछले दिनों आयोजित त्रिवेणीकांत ठाकुर साहित्य सम्मान में डॉ साकेत कुमार पाठक की लिखी पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य जो कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार मनीष अरविंद ने विमोचन किया था।
बता दें कि यह पुस्तक परिमल प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित की गयी है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर डॉ साकेत कुमार पाठक ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है उनकी पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य आनलाईन प्लेटफार्म पर भी अब उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के बीच इस संबंध में एक करार किया गया है। इसके तहत केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य का ई-बुक वर्जन साइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत ही बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी इसे पसंद कर रहे हैं। मैं आगे भी उनके विश्वासो पर खडा उतरने का काम करूंगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse