"इंडी गठबंधन" देश की हालत इजराइल हमास जैसी कर देगा : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, गुमला/  रांची। झारखंड में संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान बिशुनपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराधमुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गांव गरीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिला के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य मां बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। वे मां बहनों की परेशानियों को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबांट कर दिया। प्रधानमंत्री जी गरीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। 

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पूंजीपतियों के खाते खुलवाए जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक गरीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब कल कारखाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाजारी करवा रहे हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में खेलते रहे। कांग्रेस उन्हें खरीदकर जेल में भी डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आजाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ भाजपा ने सम्मान दिया है। 

अलग झारखंड राज्य की सौगात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को गौरव दिवस, आदिवासी बहन द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाना और यहां तक कि आजादी के बाद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि जी हमारी चिंता करते हैं। हमें उनके साथ चलना है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गांव-गांव तक सड़क, पुल पुलिया और बिजली पहुंचा। कांग्रेस शासन काल में शादी में बारात भी पैदल जाना पड़ता था। आज भाजपा के बनाये सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहे हैं हेमंत सोरेन।

श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी के विरोध में बना "इंडी गठबंधन" रोहंगिया व बांग्लादेशियों को पनाह दे रहा है। इजराइल में हमास ने जिस प्रकार से हमला किया है यदि ऐसा गठबंधन रहा तो भारत की स्थिति भी यही होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आतंकी घटनाएं आम थी। 

उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकमटैक्स के छापे में अब तक एक हजार करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति जब्त हुई है, इससे भ्रष्ट दल बौखलाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिला गांव गरीब किसान मज़दूर की चिंता करते हैं जबकि हेमंत को दलाल, बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की चिंता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse