एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो लोकेश राहुल और विराट कोहली रहे। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गये।
राहुल ने नाबाद 97 और कोहली ने 85 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपना खाता खोल पाये। उन्होंने 11 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।
बल्ले के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 46 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वॉर्नर ने भी 41 रन की पारी खेली। अंत में स्टार्क ने 28 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने दो अहम अंक हासिल कर लिये हैं। अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर आ गयी है। भारत का अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के साथ होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse