टीम एबीएन, रांची। आज आल इंडिया पोस्टल ऐंड आर एमएस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड सर्किल की कार्यकारिणी समिति बैठक सह इसकी रांची शाखा पेंशनर्स एसोसिएशन डिविजनल कान्फ्रेंस रांची जीपीओ में संपन्न हुआ।
इसके खुले सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वरूप राकेश कुमार, चीफ पीएम जी झारखंड सर्किल ने कहा कि वर्क कल्चर में गिरावट आयी है, जिसके कारण विभाग में काम प्रभावित हो रहा है। रेवन्यू में भी कमी आयी है।
हमें अपनी मेहनत और लगन से विभाग की साख को ठीक करना होगा। पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, ताकि पेंशनर्स को परेशानी न हो। डाक लेखा निदेशक पीके रवि एवं वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने भी संबोधित किया।
सुबह 10 बजे से प्रतिनिधि सभा शुरू हुई। एमजेड खान सचिव ने अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा के उपरांत पारित किया गया। त्रिलोकी नाथ साहू एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसे भी आम से पारित किया गया। रांची डिविजन के लिए नयी कमेटी निम्न सदस्यों ने गठित की।
अध्यक्ष के डी राय व्यथित, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेणी ठाकुर, सुशील कुमार, जेठू बड़ाइक, रमेश सिंह, बी बारा सचिव गौतम विश्वास, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ साहू, संगठन सचिव एस पी मंडल, जय नारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा चुने गये। तीसरे सत्र में स्टेट कार्यकारिणी की बैठक रखी गयी, जिसमें धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गुमला, सिमडेगा, रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एजेंडा पर चर्चा की।
रांची से त्रिवेणी ठाकुर, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य, गिरिडीह से अजय सिन्हा, पलामू से बीरेंद्र राम, गुमला से बायस टोप्पो, सिमडेगा से राफेल बखला, दुमका से सुभाष गुप्ता ने चर्चा में भाग लिया। सभा की अध्यक्षता साधन कुमार सिंहा ने की और संचालन एम जेड खान ने।
इस सभा में चेन्नई में हो रही चौथी आल इंडिया कांफ्रेंस (13-14 दिसंबर 23) में झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और टीएन साहू करेंगे। उक्त जानकारी संगठन के प्रांतीय सचिव झारखंड रांची एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse