टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को अपराह्न 1:30 बजे लाइन टैंक रोड स्थित अनिकेत मॉल के सभागार में सवर्ण समाज की एक बैठक सवर्ण समाज समन्वय समिति के संयोजक मनीष सिंह के आह्वान पर धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
इसमें पिछले दिनों बिहार में हुई जातिगत जनगणना में सवर्ण समाज की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में सवर्ण समाज के चारों सवर्णों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की कार्ययोजना बनी।
सवर्ण समाज समन्वय समिति ने निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनाकर काम करने की योजना बनायी :
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र तिवारी, मंच संचालन मनीष कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, डॉ प्रणव कुमार बब्बू, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, सूरज सिन्हा, मनीष सिंह, अभिषेक चौबे, दिलीप सिंह, सुदर्शन सिंह, सुमन मिश्रा, कृष्ण राम तिवारी एवं विजय दत्त पिंटू समेत अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समिति के विजय दत्त पिंटू (9534100186) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse