टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बरसे। श्री मरांडी ने बरवाडीह में मनिका विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को विकास के लिए सत्ता सौंपी थी, युवाओं ने रोजगार के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन हेमंत जी सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गये। इन्हें केवल पैसा और परिवार याद रहा।
उन्होंने कहा कि परिवार और पैसे के लिए हेमंत सोरेन झारखंड के खान, खनिज बालू पत्थर जमीन सब को लूट रहे। लूटते और लूटवाते हुए हेमंत जी फाइल, फोल्डर और बॉस में उलझ गये।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के लिए बालू फ्री था, लेकिन सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के व्यापारियों को बालू घाट को लूटने की जिम्मेवारी दे दी। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन अब और सत्ता में रहेंगे तो झारखंड वासियों के लिए राज्य में कुछ भी नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रोज हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं हो रही है। बहन- बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। राज्य में प्रतिदिन औसत 5 हत्या और 5 बलात्कार की घटनाएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में 23 व्यापारियों की हत्या हुई जो राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे थे। उनमें तो 9 ऐसे हैं जिन्हें मांगने पर भी राज्य पुलिस ने सुरक्षा गार्ड नहीं उपलब्ध कराये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse