एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। थाना क्षेत्र के जियरप्पा में सड़क दुर्घटना में रांची के डोरंडा कुम्हारटोली निवासी शेराज अंसारी घायल हो गये। वहीं उनकी पत्नी हुसना परवीन (37 वर्ष) की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से खूंटी आ रहे थे।
इसी क्रम में सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया। स्थानीयों लोगों की मदद से हुसना परवीन को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार कर्रा हंसबेड़ा के सोमा महतो भी घायल हो गया। सोमा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse