टीम एबीएन, रांची। डॉक्टर डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को संत जोसेफ क्लब हॉल में वर्ल्ड एस लीडर्स डे मनाया। इस अवसर पर संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने अपने देश भारत के बड़े-बड़े नेताओं का रूप धारण कर उन्हीं के अंदाज में मंच पर प्रस्तुत हुए और उन्हीं की तरह नारे लगाते हुए भारत की आजादी और भारत देश के विकास के संकल्प दोहराए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथिडॉ कामिल बुल्के पथ स्थित साउथ इंडियन बैंक के मैनेजर साविओ जॉर्ज रहे। संत अलोइसियुस मान्टेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम एसजी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि सावियो जार्ज समेत कार्यक्रम में उपस्थित तमाम नन्हे बच्चे तथा उनके पेरेंट्स का स्वागत अभिनंदन किया।
स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम एसजी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत अलोइसियुस मान्टेसरी परिवार आज वर्ल्डस लीडर्स दे मना रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे विद्यालय के नन्हे बच्चे अपने देश के उन महान नेताओं, उनकी शिक्षा, उनके गुण, त्याग, आदर्श और बलिदान को याद करते हैं, जो उन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में किया और आजादी के बाद राष्ट्र के विकास के लिए समस्त देशवासियों को प्रेम और एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
समस्त विश्व को या बताने का प्रयास किया कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता है। पुणे लीडरशिप या एक आदर्श नेता के गुण का बखान करते हुए कहा कि एक सफल और आदर्श नेता लोगों को साथ लेकर एक टीम के रूप में चलता है। टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें निर्धारित समय में उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है।
कहा कि एक सफल और आदर्श लीडर को मैनेजमेंट स्किल में दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभाओं को पहचान का अवसर मिलता है। वहीं उन्हें भविष्य के लिए एक एक सफल नेता या टीम लीडर के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त करता है।
ब्रदर माइक जेत्रोम ने ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश और विश्व के अन्य देश के महान नेताओं के कार्यों को स्मरण कर उसकी सराहना करते हैं साथ ही उनके आदर्श और बलिदान तथा अन्य कारनामों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। हमारी कोशिश है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में एक सच्चे देशभक्त एक आदर्श नेता एक आदर्श पदाधिकारी, डॉक्टर डॉक्टर इंजीनियर या देश के जिम्मेदार नागरिक के लिए उन्हें अनुकूल माहौल दे सकें।
मुख्य अतिथि साउथ इंडियन बैंक के मैनेजर सावियो जॉर्ज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि संत अलोइसियुस मान्टेसरी इ स्कूल के नन्हे लेकिन टैलेंटेड बच्चों ने देश के महान नेताओं और आंदोलनकारियों का वेश धारण कर तथा उनके नारे लगाकर या साबित कर दिया कि वह किसी भी नजरिये से किसी से काम नहीं है। बच्चों का यही टैलेंट व जोश यह साबित करता है कि आने वाला कल याहमारे राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य है क्योंकि यह बच्चे ही राष्ट्र के कर्णधार है, आने वाला कल हैं। जरूरत है तो इन बच्चों के हुनर और उनमें छुपी प्रतिभाओं को पहचानने की और उन्हें अवसर तथा मंच देने की।
मुख्य अतिथि सावियो जॉर्ज ने कहा कि बच्चों ने एपीजे अब्दुल कलाम,महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, धरती आबा बिरसा मुंडा, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडेय, सरदार पटेल बी आर अंबेडकर, अब्राहम लिंकन, नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा आदि का रूप धारण कर और उनके ही अंदाज में अपने भाषण से अपने टैलेंट का परिचय दिया है। मेरी शुभकामना है कि संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के टैलेंट को प्रोत्साहित करें और देश के लिए एक आदर्श राजनेता डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट आंदोलनकारी अधिकारी तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के इस महत्वपूर्ण कार्य में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और प्रबंधन के साथ घर में बच्चों के माता-पिता और उनके भाई बहनों का भी योगदान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। घर में परिवार के लोगों को भी बच्चों के विकास में उतना ही सहयोग करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सफलता और तमाम बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपने वचन को विराम दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका चानबी हाउकिफ, चान चान मांगते तथा प्रीति रोज ने संयुक्त रूप से किया।
विभिन्न नेताओं के रूप में बच्चों की प्रस्तुति के दौरान तीन सदस्य निर्णायक मंडली जिसमें वीणा टूटी आकांक्षा मिंज और अर्चना जोसेफ ने प्रस्तुति के आधार पर बच्चों को प्रदान कर प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता की घोषणा की उसके पश्चात तमाम विजेताओं को मुख्य अतिथि सावियो जॉर्ज के हाथों पुरस्कृत किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse