टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन, रांची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया।
साथ ही मंत्री ने फरियादियों के आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में रांची, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
जनसमस्या में मुख्य रूप से कैंसर पीड़ित, दिव्यांग, बर्खास्त पुलिस कर्मियों की पुनर्नियुक्ति, दाखिल खारिज, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्थायी आवास निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने अपनी अवधि विस्तार के संदर्भ मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि तमाम जनसुनवाई कार्यक्रम में आये लोगों के आवेदन पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीनस्थ विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का काम किया और अविलंब समस्याओं के निष्पादन का निर्देश दिया।
वहीं, जनसुनवाई कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र, डॉ राकेश किरण महतो, नेली नाथन, जगदीश साहू, मदन महतो, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse