लोहरदगा : शिक्षिकाओं ने किया छात्राओं को जागरूक

 

  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यशाला

टीम एबीएन, लोहरदगा। स्वास्थ्य ही धन है... यह कहावत हम सबने सुन रखा है। आये दिन इसका प्रयोग भी हम करते रहते हैं, पर क्या इसका अर्थ समझते हैं? जवाब होगा नहीं, क्योंकि अगर समझते तो आज सब इन तरह-तरह की बीमारियों के शिकार नहीं होते। इसका सबसे बड़ा कारण है, हमारी लापरवाही और अज्ञानता। स्वास्थ्य का स्वच्छता से गहरा संबंध होता है।

इसी विचार से प्रेरित होकर आज दिनांक 11/05/2023 दिन गुरुवार को एकलव्य मॉडल आवसीय विद्यालय कुजरा लोहरदगा, जो कि बालिकाओं का विद्यालय है, में एक कार्यशाला आयोजित कर  बालिकाओं को मासिकधर्म से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। 

यह जानकारी डिजिटल माध्यम का प्रयोग करते हुए एनीमेशन वीडियो के द्वारा दी गयी। छात्राओं को मासिकधर्म के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही इससे सम्बंधित जितनी भी भ्रान्तियाँ हैं उसे भी दूर करने का प्रयास किया गया। उन्हें माहवारी के दौरान अपने स्वास्थ्य तथा स्वच्छता का किस प्रकार ध्यान रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गयी। 

महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित यह विषय कितना महत्वपूर्ण है, इस बात की गंभीरता को सबने जाना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं छात्राओं की झिझक और संकोच को दूर करना भी था, इसलिए विद्यालय की प्राचार्या अमृता मिश्रा सहित सभी शिक्षिकाओं ने, सभी छात्राओं से खुलकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। 

छात्राओं के सभी सवालों का समुचित उत्तर देकर इस विषय से सम्बंधित सभी अज्ञानताओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अमृता मिश्रा, प्रीति गुप्ता, कुमारी प्रियंका, मेघा रानी, मंजू कुमारी, स्वेता रानी, और अनन्या कुमारी उपस्थित थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse