टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची जिले में कल यानी 12 मई को सीएम हेमंत सोरेन रांची जिले के कांके के कदमा में कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन होने के बाद मरीजों को कई आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
बता दें कि रांची कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास 10 अक्टूबर 2018 में हुआ था। करीब 3 साल बाद यह हॉस्पिटल अब तैयार हो चुका है। 302 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल में 50 फीसदी बेड झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित होंगे।
यह हॉस्पिटल पूरी तरह टीएमएच मुंबई के तर्ज पर काम करेगा। हॉस्पिटल का संचालन एसपीवी करेगा। एसवीपी में 6 सदस्य होंगे, जिनमें 3 सदस्य राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव व 3 सदस्य टाटा ट्रस्ट की ओर से दिये जायेंगे।
वहीं, इस अस्पताल में 14 आपरेशन थिएटर और 28 बेड का आईसीयू है। बाहर से आए मरीज व जरूरतमंद लोगों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था की जायेगी। कहा जा रहा है कि यहां आश्रय घर व रैन बसेरा बनाये जायेंगे। यहां लोगों को बेहद सस्ते दरों में रहने के लिए रूम मिल सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse