बीएसएफ के गौरवशाली इतिहास पर हम सभी को गर्व : राज्यपाल

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गौरवशाली इतिहास रहा है, इस पर हम सभी को गर्व है।  

राज्यपाल ने बीएसएफ मेरू कैंप, हजारीबाग में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बहादुर जवान राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने के साथ आतंकवाद, तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों आदि पर नियंत्रण के लिए सदैव सचेष्ट रहते हैं व अथक परिश्रम करते हैं। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण व कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने 1971 के युद्ध में अपनी दक्षता व साहस का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। देश के लिए किये गये सराहनीय कार्य के लिए बीएसएफ को सलाम है।

राज्यपाल ने सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों को मातृभूमि की सुरक्षा व सेवा करने का अहम अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इन उप निरीक्षकों द्वारा प्रदर्शित परेड की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रशिक्षण के दौरान आपकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आपने जिस करियर का चयन किया है, वह चुनौतीपूर्ण व सम्मानजनक है। राष्ट्र की सुरक्षा का अहम दायित्व आप पर है। उन्होंने बीएसएफ के परिजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपका सहयोग प्रंशसनीय है। मौके पर बीएसएफ के जवानों द्वारा बैंड डिस्प्ले एवं योगा का भी प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने सीमा सुरक्षा बल की शस्त्र प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

मौके पर पर माननीय विधायक मनीष जयसवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक हजारीबाग जोन, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग समेत बीएसएफ मेरु कैंप के अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse