एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू/ रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा निवासी 19 वर्षीय छात्रा मधुमिता कुमारी (पिता अजय नायक) ने आज अपने घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। मधुमिता एस एस मेमोरियल कॉलेज में बी ए पार्ट टू की छात्रा थी ।
वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। चार भाई बहनों में सबसे बड़ी मधुमिता कुछ दिनों से घर में गुमसुम सी रहती थी। हालाकि उसे क्या परेशानी थी, किस बात से वो व्याकुल थी। परिजनों से किसी भी तरह का कोई शेयर नही की।
घटना से पूर्व मधुमिता द्वारा लिखा हुआ। सुसाइट नोट भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेवार खुद को बताया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं छात्रा ने खुदकुशी क्यों किया, इसके लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse