टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10/05/2023 को सायं 4 बजे विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की गयी। समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने बतलाया कि आगामी 14/05/2023 दिन रविवार को संध्या 5 बजे से पुलिस क्लब, जेल रोड, रांची में भव्य मां जानकी महोत्सव धूमधाम से किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर होंगे। उद्घटनकर्ता विद्यानाथ झा विदित तथा विशिष्ट अतिथि बीएन मिश्र (सेवानिवृत भा. पु. सेवा), रितु कुमार (अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय), अजय नाथ झा (भा. प्र. से.), सुरेन्द्र कुमार झा (भा. पु. से.), नवीन जायसवाल (विधायक, हटिया विधानसभा), वीर कुंवर सिंह (ए एस पी, सी बी आई) एवं प्रदीप कुमार झा (सेवानिवृत कर्नल, भारतीय सेना) होंगे।
समिति के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार सियाराम झा सरस को वैदेही पुरस्कार 2023 समिति देगी।। साथ ही समिति ने यह निर्णय लिया कि अलग अलग क्षेत्रों से मिथिला समाज को गौरवान्वित करने वाली साथ मिथिला पुत्रियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका नाम निम्नलिखित है :
इस कार्यक्रम में कवि गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश के मशहूर मैथिली गायक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जायेगी। इस प्रेस वार्ता में लेखानंद झा, उदित नारायण ठाकुर, श्रेष्ठ नारायण झा, बी के झा, राम नरेश सिंह, सिया राम झा सरस, डॉक्टर बच्चा राम झा, श्रीराम मिश्र, दिलीप झा, रंजीत लाल दास, अशोक मिश्रा, संजीव मिश्रा, संजीव ठाकुर आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse