एबीएन सेंट्रल डेस्क। जुलाई का महीना अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में अगले महीने के कामकाज को निपटाने के खयाल आ रहे होंगे। यहां पर हम अगस्त माह में बैंकों में किस-किस दिन छुट्टियां रहेंगी। इसके बारे में हम चर्चा करेंगे। अगस्त में बैंकों में लगभग 13 दिनों तक कामकाज नहीं हो पायेगा। जुलाई की तुलना में अगस्त माह में बैंक ज्यादा दिनों तक बंद रहेंगे। अगस्त माह रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस सहित राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सवों से भरा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त में उन दिनों की सूची जारी की है, जिन दिनों राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष पालन के दिनों में बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर, दूसरे/चौथे शनिवार और रविवार के अलावा अगस्त में कुल 13 दिन होंगे जब देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां पर यह सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए केवल उन दिनों में बैंक जाएं, जब वे खुले हों। हालांकि, आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन वित्तीय सेवाएं हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse