कोरोना इफेक्ट : मार्च में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में 28% की गिरावट

 

एबीएन डेस्क। कोरोना वायरस का असर आटो इंडस्ट्री से खत्म नहीं हो रहा है। फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने मार्च में रजिस्ट्रेशन होने वाली गाड़ियों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 28.64% की गिरावट आई है। हालांकि, फरवरी 2021 की तुलना में आंकड़े बेहतर हैं। फरवरी में भी व्हीकल रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 13.43% की गिरावट रही थी। बता दें पिछले दो महीने से सिर्फ पैंसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिल रही है। पैंसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 28% की ग्रोथ : मार्च में भले ही ओवरआल व्हीकल रजिस्ट्रेशन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इस दौरान पैंसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 28.39% की ग्रोथ रही। बीते महीने इस सेगमेंट में 2,79,745 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए। मार्च 2020 में ये आंकड़ा 2,17,879 था। यानी सालाना आधार पर बीते महीने 61,866 पैंसेंजर व्हीकल के रजिस्ट्रेशन ज्यादा हुए। ट्रैक्टर सेगमेंट में 29% की ग्रोथ : कोरोना काल में ट्रैक्टर की बिक्री और रजिस्ट्रेशन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2021 में भी इस सेगमेंट में 29.21% की ग्रोथ रही। बीते महीने इस सेगमेंट में 69,082 ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन हुए। मार्च 2020 में ये आंकड़ा 53,463 था। यानी सालाना आधार पर बीते महीने 15,619 ट्रैक्टर पैंसेंजर व्हीकल के रजिस्ट्रेशन ज्यादा हुए। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति का दबदबा : बीते महीने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की 1,29,412 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए। मार्च 2020 में कंपनी की 94,355 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। मार्च 2020 की तुलना में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 46.26% हो गया। दूसरे नंबर पर 16.34% के साथ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड रही। उसकी 45,719 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। टू-व्हीलर मार्केट शेयर में हीरो का दबदबा : टू-व्हीलर सेगमेंट के व्हीकल रजिस्ट्रेशन में यूं तो 35.26% की गिरावट रही है, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा फायदा हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड को हुआ है। मार्च में हीरो की 3,96,573 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए और उसका मार्केट शेयर 33.17% रहा। हालांकि, मार्च 2020 की तुलना में उसका मार्केट शेयर 9.54% गिर गया। मार्केट शेयर में दूसरे नंबर पर 26.19% के साथ होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse