राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का गवर्नर ने बढ़ाया हौसला

 

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

राज्यपाल से यह विशेष मुलाकात झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली कुमारी सिंह एवं अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में हुई। मौके पर संघ के पदाधिकारी राहुल कपूर तथा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच सूरज चिक बड़ाइक भी उपस्थित रहे। 

संघ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। खिलाड़ियों ने भी अपनी उपलब्धियों और प्रतियोगिता के अनुभव राज्यपाल के साथ साझा किये। 

झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक 

14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए।  

  1. स्वर्ण पदक : इताशा कपूर, अनाया खलखो, विशाखा थापा, पलक साहू 
  2. रजत पदक : वायु तिर्की, रंजन राणा 
  3. कांस्य पदक : कृपा राणा, जानवी आलिया, रीतिका बारा 

इन खिलाड़ियों की सफलता में उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और चीफ प्रशिक्षक बिजय कुमार लिम्बु के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के साथ कोच सूरज चिक बड़ाइक और किरण देवी के साथ साथ जादूमुनी हेंब्रम की उपस्थिति ने भी इस उपलब्धि को और खास बनाया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse