पंच परगना क्षेत्र में पहुंची देवेंद्र नाथ महतो की छात्र यात्रा

 

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 11वां दिन रहा जारी 

टीम एबीएन, रांची। भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के माध्यम से अब तक झारखंड के लगभग आधे भौगोलिक क्षेत्र का परिभ्रमण किया जा चुका है। इसी क्रम में बुधवार को यात्रा पंच परगना क्षेत्र में पहुंची, जहां छात्र नेता एवं यात्रियों ने छात्रों तथा आम लोगों से जनसंपर्क कर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही कथित धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। 

यात्रा के 11वें दिन झारखंड मोड़, सिल्ली में शहीद निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की गई। इसके बाद बुंडू मोड़, बंता चौक, पतराहातु, सोनाहातू बाजारटांड़, जमुदाग एवं जाडैया चौक समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। 

यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पंच परगना क्षेत्र के छात्रों एवं आम लोगों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से सरकार की नाकामी का पदार्फाश होता जा रहा है। सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि राज्य के युवाओं को उनका हक मिल सके। 

उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर यह यात्रा पूरे राज्य में जनजागरण का अभियान चला रही है। जब तक युवाओं के हित में ठोस एवं भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। 

आज की यात्रा के दौरान केसी मेहता, कृष्णा महतो, जाकिर खान, वीरेंद्र महतो, कुलदीप महतो, मदन महतो, राधिका कुमारी, अनूप महतो, अनिता कुमारी, राजेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि गुरुवार को भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा कोल्हान क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse